reporttimes’
भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसी बीच क्षेत्र में लोग पशु-पक्षियों की सेवा में भी निरंतर जुटे हुए हैं। इसी क्रम में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने वाली संस्था सरला पाठशाला के संयोजन में बेसहारा पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए बाकायदा शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी के छोटे कुंडे रखे गए हैं। शहर में ये कुंडे सूरजगढ़ बाई पास, पिलानी चौराहा, मण्ड्रेला मोड़ आदि जगह रखकर पानी की व्यवस्था की गई।
इस कार्य का शुभारम्भ सूरजगढ़ एस.एच.ओ मुकेश कुमार, पाठशाला संचालिका अनिता पूनिया, भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र मोदी, पूर्व एससी मोर्चा उपाध्यक्ष विक्की सोलंकी, मनीष धाबाई, मानसिंह भगिना, सुनिल नायक, संदीप सैनी, पवन राजगढ़ आदि ने किया। सभी ने इस नेक कार्य में सहयोग करने का संकल्प लिया। स्थानीय निवासियों ने देखभाल का जिम्मा लिया।
