Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेश

चिड़ावा में नैनो यूरिया उपयोग पर हुई विचार गोष्ठी, फसलों के लिए मिला यूरिया का बेहतरीन विकल्प

 

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर की सिंघाना रोड रेलवे फाटक के पास आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कॉपरेटिव लिमिटेड की ओर से रतेरवाल सीड्स के सहयोग से नैनो यूरिया उपयोग विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस गोष्ठी में नैनो यूरिया के उपयोग पर विचार व्यक्त करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ.दयानन्द ने कहा कि कृषि में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। उन्नत कृषि के तरीकों का किसानों को फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया के उपयोग से बेहतरीन फसल प्राप्त करने के साथ ही उन्नत तकनीक का फायदा भी मिलता है

एसएमएम राज्य विपणन प्रबंधक किशन सिंह ने कहा कि कृषि में अच्छे अनुसंधान हुए हैं। इनका किसानों को उपयोग कर अपनी आमदनी भी बढ़ाएं। विधायक जेपी चंदेलिया ने चिड़ावा जोन को चार भागों में बांटकर किसानों को अलग-अलग जगह ऐसे सम्मेलन व गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को जागरूक करें। उन्होंने तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करने का भी आह्वान किसानों से किया।

Related posts

पांच मिठाई दुकान से दो क्विंटल पेड़ा चुराकर ले गए चोर, बिहार में अनोखी चोरी

Report Times

डॉक्टरों की हड़ताल के बीच जिला कलेक्टर ने निभाया धर्म, अस्पताल में भटकते मरीजों का किया इलाज

Report Times

परशुराम भवन में ब्राह्मण बच्चों को पांडित्य कर्म की शिक्षा प्रशिक्षण का शुभारम्भ

Report Times

Leave a Comment