Report Times
Otherक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

बिजली डिस्कॉम ने पकड़ी बिजली चोरी, छह ट्रांसफार्मर जब्त; करीब साढ़े तीन लाख की वीसीआर भरी

चिड़ावा।संजय दाधीच

बिजली डिस्कॉम की विजिलेंस टीम ने चिड़ावा डिस्कॉम एक्सईएन अशोक चौधरी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए छह ट्रांसफार्मर जब्त किए हैं।

जिनके कनेक्शन, वे भी कर रहे बिजली चोरी

जब्त ट्रांसफार्मर में दो भगिना, एक डुलानिया, दो बेरी और एक बनोठ के हैं। खास बात ये है कि इनमें से तीन ट्रांसफार्मर ऐसे लोगों के हैं, जिनके पहले से ही कुएं के कनेक्शन हैं। फिर भी वे चोरी की बिजली काम में ले रहे थे। वहीं तीन लोगों ने कनेक्शन के लिए फाइल ही नहीं लगाई। ऐसे में वे चोरी की बिजली से ही काम चला रहे थे।

हर हफ्ते होगी कार्रवाई

एक्सईएन ​​​​चौधरी ने बताया कि अब हर हफ्ते इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। जहां भी फीडर घाटे में जा रहा है, वहां विशेष टीमों का गठन कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसे लेकर डिस्कॉम एमडी ने पिछले दिनों ली बैठक में सख्त निर्देश दिए थे। उसी की पालना में शुक्रवार को सुबह-सुबह कार्रवाई की गई।

Related posts

अनूठा शिवभक्त :  जिन्होंने शिव भक्ती को समर्पित कर दिया अपना जीवन, करीब 43 साल से भोलेनाथ को कावड़ चढ़ा रहे प्रमोद शर्मा  

Report Times

जन आक्रोश यात्रा को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक : 3 दिसम्बर को शुरू होने वाली जन आक्रोश यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओ को सौंपी जिम्मेदारी

Report Times

सिद्धार्थ मल्होत्रा से भिड़ेंगे अजय देवगन, ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट आई सामने

Report Times

Leave a Comment