Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

कॉरोना के खात्मे, निरोगी काया और विश्व कल्याण हवन में दी आहुतियां

चिड़ावा।संजय दाधीच
चिड़ावा। शहर की मंड्रेला रोड पर बिंवाल भवन के पास रिद्धि सिद्धि गणेश मंदिर में भागवत कथा के समापन पर हवन हुआ। इस दौरान संत राजाराम महाराज ने बताया कि विश्ववकल्याण के साथ ही देश से कॉरोना महामारी के खात्मे और सभी की निरोगी काया की कामना को लेकर हवन में आहुतियां दी गई। उन्होंने कहा कि हवन कर देवताओं को तृप्त किया जाता है। इससे देवता प्रसन्न होते हैं और मंगल कामनाओं की पूर्ति करते हैं। ओस दौरान हवन में मुख्य यजमान सुरेश जलिन्द्रा व अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। संत राजाराम ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से ना केवल विकारों का नाश होगा बल्कि आध्यात्म की ओर जीव का झुकाव होगा। आस्था, विश्वास और श्रद्धा से ही ईश्वर की कृपा का पात्र बना जा सकता है। हवन की पूर्णाहुति के बाद यज्ञ भगवान की महा आरती की गई और भगवान के भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर  ज्ञानप्रकाश, मंजू देवी, कपिल कटेवा काशी, ओमप्रकाश, राजकुमार, गीता देवी, मनोज, अशोक सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

26 अक्टूबर को चलेगी सोगरिया-हिसार स्पेशल ट्रेन: 27 अक्टूबर की सुबह सीकर स्टेशन पहुंचेगी, 5 मिनट का ठहराव होगा

Report Times

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन किया

Report Times

प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के परिजनों ने कर दी युवक की हत्या? स्कूल में पेड़ पर लटका मिला शव

Report Times

Leave a Comment