Report Times
Otherताजा खबरेंदेश

गर्लफ्रेंड को प्रेग्नेंट कर बोला- ‘नहीं करूंगा शादी’, रफूचक्कर हुआ तो लड़की ने थाने पहुंचकर ऐसे सिखाया सबक

reporttimes.

बिहार के जहानाबाद में बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रेमिका के पांच माह गर्भवती होने के बाद प्रेमी शादी करने से इनकार करने लगा तो प्रेमिका ने हार नहीं मानी बल्कि महिला थाने पहुंच गई और आरोपी प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस का दबाव बना तो प्रेमी महिला थाने आ गया. पुलिस ने इस मामले में फैसला करते हुए दोनों की शादी कराने का फैसला सुनाया.

प्रेमिका को धोखा देखकर फरार हुआ शख्स

प्रेमिका के परिजनों ने बताया कि प्रेमी सोने लाल कुमार ने मुन्नी कुमारी को धोखा दिया है. शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और जब वह पांच माह की गर्भवती हो गई तो अब शादी करने से इनकार कर रहा था. फिर प्रेमिका ने इसकी शिकायत महिला थाने में कराई गई. महिला थाना प्रभारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी. उधर प्रेमी सोनेलाल कुमार को जब मालूम पड़ा कि प्रेमिका थाने में पहुंच गई है तो उसके पसीने छूट गए. वह भी चुपचाप थाने पहुंच गया. जहां महिला थाने की पुलिस ने दोनों को किसी मंदिर में शादी कराने का फैसला सुनाया.

डॉक्टरों ने लड़की के गर्भवती होने की जानकारी दी

प्रेमिका के परिजनों ने बताया कि वह दोनों काको प्रखंड के काली स्थान की रहने वाले है और दोनों की मुलाकात रोज होती थी. देखते ही देखते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. प्रेमी सोनेलाल कुमार ने उससे शादी का वादा किया था. इसी दौरान वह गर्भवती हो गई. अचानक उसकी तबीयत खराब हुई, तो घरवाले उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे. डॉक्टरों ने जब लड़की के गर्भवती होने की जानकारी दी, तो घरवाले परेशान हो गए. इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी का पर्दाफाश हो गया.

Related posts

चिड़ावा नगरपालिका की ओर से स्वच्छ भारत के लेकर प्रतियोगिता 19 को

Report Times

दुनिया के सामने पाक चेहरा बेनकाब! अमेरिका बोला- सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान

Report Times

राजस्थान: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, जयपुर भाजपा मुख्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक

Report Times

Leave a Comment