Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसीकर

युवती को परेशान करने पर युवक गिरफ्तार:​​​​​​​मोबाइल पर भेजता था अश्लील मैसेज, लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा

reporttimes

मोबाइल पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्रा को मैसेज भेजकर लगातार परेशान कर रहा था। छात्रा ने परेशान होकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीकर के उद्योग नगर थाने में एक छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से मैसेज आ रहा है। छात्रा ने बताया कि एक महीने से व्हाट्सअप पर लगातार अभद्र तरीके से मैसेज आ रहे थे। मैसेज में अश्लील और बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। इसके बाद छात्रा ने परेशान होकर मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत टीम गठित मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने तुरंत ही आरोपी की लोकेशन का पता लगा लिया। पुलिस ने मामले मे त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी मुकेश कुमार नागौर के मारोठ का रहने वाला है।

Related posts

असम में आत्महत्या के मामलों में तेजी से वृद्धि, गुवाहाटी सबसे आगे

Report Times

‘The Kerala Story’ पर पश्चिम बंगाल में रोक, बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मेकर्स

Report Times

राज्य में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार- नेहरा  पीसीसी सदस्य बनने पर पूर्व प्रधान नेहरा का अभिनंदन 

Report Times

Leave a Comment