Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशमौैसमराजस्थान

नौ तपा:दूसरे दिन 3.5 डिग्री बढ़कर 40.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, न्यूनतम भी 24.5 डिग्री पर आया

reporttimes

Advertisement

नौतपा शुरू होने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है। दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान में 3.5 तथा न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाला एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि तेज धूप का असर रहेगा। लेकिन वातावरण में नमी व बादल छाए रहने से लू का असर कम हो जाएगा। जिससे तापमान में कभी बढ़ोतरी तो कभी गिरावट का दौर चलेगा। दिन का तापमान 43 डिग्री के पार भी जा सकता है।

Advertisement

बुधवार रात को गर्मी का असर बढ़ गया और न्यूनतम तापमान में दूसरे दिन भी 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सुबह मौसम सुहाना रहा, लेकिन करीब दस बजे के बाद धूप में तेजी से गर्मी का अहसास रहा। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के दो दिन में अधिकतम तापमान में 6.8 डिग्री तथा न्यूनतम में 5.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पिलानी मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम 37 से बढ़कर 40.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22.4 से बढ़कर 24.5 डिग्री हो गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

स्पाइसजेट विमान के अंदर अचानक भरने लगा धुआं, करानी पड़ी इमर्जेंसी लैंडिंग

Report Times

राजेश दहिया के नेतृत्व में जन आक्रोश आंदोलन में शामिल हुए कार्यकर्ता

Report Times

राजस्थान में आज आए 248 नए कोरोना पॉजिटिव

Report Times

Leave a Comment