Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशमौैसमराजस्थान

नौ तपा:दूसरे दिन 3.5 डिग्री बढ़कर 40.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, न्यूनतम भी 24.5 डिग्री पर आया

reporttimes

नौतपा शुरू होने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है। दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान में 3.5 तथा न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाला एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि तेज धूप का असर रहेगा। लेकिन वातावरण में नमी व बादल छाए रहने से लू का असर कम हो जाएगा। जिससे तापमान में कभी बढ़ोतरी तो कभी गिरावट का दौर चलेगा। दिन का तापमान 43 डिग्री के पार भी जा सकता है।

बुधवार रात को गर्मी का असर बढ़ गया और न्यूनतम तापमान में दूसरे दिन भी 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सुबह मौसम सुहाना रहा, लेकिन करीब दस बजे के बाद धूप में तेजी से गर्मी का अहसास रहा। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के दो दिन में अधिकतम तापमान में 6.8 डिग्री तथा न्यूनतम में 5.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पिलानी मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम 37 से बढ़कर 40.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22.4 से बढ़कर 24.5 डिग्री हो गया।

Related posts

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच विधानसभाध्यक्ष की राज्यपाल से मुलाकात

Report Times

सामाजिक सुरक्षा को गहलोत बनाएंगे चुनावी दांव! कैबिनेट से पास राइट टू सोशल सिक्योरिटी एक्ट प्रस्ताव

Report Times

वोडाफोन ने अंबानी-मित्तल को टक्कर देने के लिए कस ली कमर, 75 शहरों के लिए बनाया प्लान

Report Times

Leave a Comment