Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेश

केंद्र सरकार के राज में बढ़ रही मंहगाई: समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बोली : अधिकारी और नेता मिलकर करें काम

reporttimes

राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा शनिवार को सीकर आई। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र के सहयोग के बिना लोगों के लिए काम किया है।

मीडिया से बात करते हुए डॉ. अर्चना शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के शासन में मंहगाई बढ़ने के साथ ही देश में बेरोजगारी दर भी सबसे ज्यादा है। केंद्र सरकार यूक्रेन, रूस युद्ध, इंटरनेशनल मार्केट आदि को इसका कारण बता रही है। जबकि हकीकत में इसका कारण केंद्र सरकार की कोरोना से पहले बनाई गई आर्थिक नीतियां है। इससे देश की अर्थव्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है। डॉ. शर्मा कहा कि प्रदेश सरकार की सबसे मुख्य योजना चिरंजीवी योजना है, जिसे यूनिवर्सल स्कीम माना जा रहा है। पूर्वी राजस्थान की नहर परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री ने वादा किया था लेकिन अब वह भी मुकर चुके हैं।

Related posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी की 18 जातियों को एससी लिस्ट में शामिल करने का नोटिफिकेशन रद्द

Report Times

तिरंगा रैली में उमड़ा हुजूम : पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल के नेतृत्व में चिड़ावा से रवाना हुई तिरंगा मोटर साइकिल- वाहन रैली

Report Times

3 ऐसे नट्स, जिनका डायबिटीज़ मरीजों को जरूर करना चाहिए सेवन

Report Times

Leave a Comment