Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपिलानीराजनीति

तिरंगा रैली में उमड़ा हुजूम : पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल के नेतृत्व में चिड़ावा से रवाना हुई तिरंगा मोटर साइकिल- वाहन रैली

REPORT TIMES

चिड़ावा। भारत माता के जयकारों की गूंज, हर हाथ में व वाहन पर तिरंगा ही तिरंगा। ये नजारा था तिरंगा रैली का। पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल की अगुवाई में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, गंगाधर रजनीकांत मान, भाजपा नेता महेंद्र मोदी आदि आगे – आगे वाहनों में नेतृत्व करते दिखे और उनके पीछे मोटरसाईकिलों पर युवाओं व कार्यकर्ताओं की टीम वन्दे मातरम और भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा लहराते हुए चल रही थी।

यात्रा शहर के परमहंस पं. गणेश नारायण बावलिया बाबा समाधि स्थल से रवाना हुई और धाबाई जी का टेकड़ा, मुख्य बाजार, कल्याण राय मंदिर, विवेकानंद चौक, पुरानी तहसील रोड, कबूतर खाना, पिलानी रोड होते हुए पिलानी रवाना हुए।

रैली में पूर्व पार्षद सुरेश जालिंद्रा, विक्की सोलंकी, रामचंद्र शर्मा, शुभम शर्मा, नटवर कोतवाल, पूर्व सरपंच नितीराज सिंह, पूर्व सरपंच भीम सिंह कटेवा, सुरेश थाकन,फारूक मंड्रेला, सरपंच रामेश्वर कोठारी, संदीप रायला, पूर्व सरपंच कुलदीप कुलहरी पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार पूर्व सरपंच सुभाष हमीनपुर पूर्व सरपंच पवन मेघवाल बनगोठडी सरपंच राजीव मेघवाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

गिरिडीह में FST विभाग की बड़ी कार्रवाई, महारानी बस से एक करोड़ से अधिक की राशि बरामद

Report Times

देवली-उनियारा सीट पर जिसका MLA उसकी सरकार, क्या जारी रहेगा सिलसिला

Report Times

पूर्व मंत्री की बेटी का अपहरण, बदमाशों को देख अभिलाषा ने किया फोन, कहा- पापा लड़के मेरा पीछा कर रहे हैं… आप जल्दी आओ

Report Times

Leave a Comment