Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

कच्ची बस्तियों और कंसट्रक्शन साइट पर जाकर मजदूरों को किया जागरूक

reporttimes

झुुंझुनूं में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस ऑथोरिटी की ओर से लोगों को तंबाकू के खिलाफ जागरूक किया गया। इसके लिए सचिव दीक्षा सूद ने एडीआर भवन से एक रथ रवाना किया और लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए शपथ दिलाई। यह रथ पूरे जिले में लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

सचिव दीक्षा सूद ने कहा कि तंबाकू सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इसीलिए लोगों को तंबाकू के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। लोग तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारें में जानते है फिर भी इसका सेवन कर रहे हैं। भारत में कैंसर से मरने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस ऑथोरिटी की ओर से कच्ची बस्तियों और कंसट्रक्शन साइट पर पहुंचकर मजदूरों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साथ मजदूरों को उनके अधिकारों के बारें में भी बताया गया और उन्हें मजदूर कार्ड बनवाने के लिए कहा।

Related posts

Vastu Tips: अपने पूजा घर से अभी हटा दें ये चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल

Report Times

राजस्थान : चित्तौड़गढ़ में 10 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा

Report Times

बस पर पथराव खिड़की तोड़ बाहर आए यात्री, पाली में सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल

Report Times

Leave a Comment