Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

बीजेपी को मिली जीत:बसंत कुमार 333 मतों से विजय, बिसाऊ नगर पालिका के वार्ड 14 का उप चुनाव

reporttimes

नगर पालिका बिसाऊ के वार्ड 14 के उप चुनाव में भाजपा विजय हुई है। बिसाऊ नगर पालिका के वार्ड 14 के भाजपा के बसंत कुमार 333 मतों से जीत कर पार्षद चुने गए हैं। बिसाऊ में रविवार को मतदान हुआ था। इसके बाद सोमवार को परिणाम घोषित किया गया। भाजपा के बसंत कुमार को 518 मत मिले। वहीं भाजपा के बागी रहे निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश पारीक का 180 मत मिले। तीन वोट नोटा पर गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर मलसीसर एसडीएम साधुराम जाट ने बताया कि रविवार को मतदान हुआ था। नगर पालिका बिसाऊ में वार्ड 14 में कुछ मतदाताओं की संख्या 903 थी। इनमें से 696 मत पोल हुए। भाजपा के प्रत्याशी बसंत कुमार को 518, निर्दलीय उम्मीदवार मुकेश पारीक को 180 मत मिले तथा तीन मत नोटों पर गए।इसी प्रकार भाजपा के प्रत्याशी बसंत कुमार ने 333 मतों से विजय प्राप्त की।

इस अवसर पर बसंत कुमार ने कहा कि बिसाऊ में कांग्रेस के बोर्ड की ओर से किए जा रहे कार्यों का लोगों ने जवाब दिया है। कांग्रेस का बोर्ड बिसाऊ में पूरी तरह से फेल हो चुका है। वार्ड में बिना भेदभाव के कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर मंडावा मलसीसर एवं बिसाऊ थाना से पुलिस तैनात की गई थी। बिसाऊ नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड है। कांग्रेस ने उप चुनाव में अपना प्रत्याशी भी मैदान में नहीं उतारा था। इस अवसर पर भाजपा नेता इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया सहित भाजपा नेता मौजूद थे।

Related posts

जय शाह ने BCCI को दिया बड़ा झटका, WTC फाइनल पर चौंकाने वाला ऐलान

Report Times

बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपना उत्तराधिकारी किया घोषित, भतीजे को सौंपी कुर्सी आकाश आनंद बने बसपा के मुखिया

Report Times

Lok Sabha Election 2024 Live Updates: यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, सबसे अधिक सहारनपुर में 16.9 फीसदी मतदान

Report Times

Leave a Comment