Report Times
Otherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

25 हजार करोड़ का गुटखा खा जाते हैं राजस्थानी:रोजाना 240 की मौत; तंबाकू की लत में जयपुर सबसे आगे

reporttimes

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर इस रिपोर्ट को पढ़कर आपको नशा मुक्ति के महत्व का अंदाजा होगा। क्या आप जानते हैं कि आपके जिले जयपुर में 11 लाख से ज्यादा लोग रोजाना साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा के तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं। अलवर में 7 लाख से ज्यादा लोग 3 करोड़ 73 लाख का गुटखा, खैनी, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। तंबाकू सिर्फ दांत और फेफड़े ही खराब नहीं कर रहा है। बल्कि कैंसर का सबसे बड़ा कारण भी बन रहा है।

ये हैरत की बात है कि राजस्थान के लोग 25 हजार रुपए का गुटखा खाकर सड़क पर थूक देते हैं। 96 प्रतिशत लोग जानते हैं कि तंबाकू से कैंसर रोग पनपता है, फिर भी इस राज्य में 1 करोड़ 21 लाख लोग रेगुलर तम्बाकू का सेवन कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राजन चौधरी ने राजस्थान में तम्बाकू के सेवन पर 2 साल तक गहन रिसर्च की और अब रिपोर्ट पेश की है। ये रिपोर्ट हर जिले की है। राजन चौधरी ने बताया कि 35 लोगों की टीम के साथ उन्होंने ये स्टडी की। राजन चौधरी 2015 से तम्बाकू के खिलाफ कार्य कर रहे हैं।

Related posts

राजस्थान 5वीं 8वीं बोर्ड एग्जाम के लिए एप्लिकेशन शुरू, जल्द भरें फॉर्म

Report Times

यूआर साहू के बाद कौन होगा राजस्‍थान का नया DGP? इन 6 अफसरों के नाम आगे

Report Times

1.25 लाख सरकारी नौकरी, 150 यूनिट फ्री बिजली, 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

Report Times

Leave a Comment