Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ा सकेंगे प्राइवेट टीचर:महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में लगेंगे गेस्ट फैकल्टी

reporttimes

राजस्थान सरकार ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में टीचर की कमी का हल निकाल लिया है। जहां-जहां इंग्लिश टीचर की कमी है वहां-वहां गेस्ट फैकल्टी के रूप में पद भरे जाएंगे। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।

सरकारी स्कूलों में इन दिनों जो टीचर पढ़ा रहे हैं, उनकी इंग्लिश अच्छी नहीं है। यही वजह है कि इन स्कूलों में टीचर के पद भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब सरकार ने इन पदों को गेस्ट फैकल्टी के तौर पर इंग्लिश टीचर से भरने का फैसला लिया है। सरकार का मानना है कि प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर की इंग्लिश पर अच्छी पकड़ है। शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया कि पहले तो सरकारी टीचर से ही पद भरे जाएंगे। इसके बाद जो पद खाली रह जाएंगे, उन्हें गेस्ट फैकल्टी से भरा जाएगा। ऐसे टीचर को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Related posts

एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

Report Times

दिल्ली के नतीजों से पहले बिहार के NDA सांसदों से क्यों मिले प्रधानमंत्री मोदी?

Report Times

शनिवार के दिन इन 5 राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम

Report Times

Leave a Comment