Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

मंत्रोच्चार के मध्य यजमान  रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ को रिझाया : अरड़ावतिया कॉलोनी स्थित रामसिंह के शिवालय में हुआ धार्मिक अनुष्ठान, आचार्य मुकेश पुजारी के सानिध्य में पूजन

चिड़ावा।संजय दाधीच
  शहर की अरड़ावतिया कॉलोनी स्थित रामसिंह जसरापुरिया के शिवालय में एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान हुआ। आचार्य पं. मुकेश पुजारी के सानिध्य में इस दौरान भगवान आशुतोष का रुद्रा अष्टाध्यायी के मन्त्रों के मध्य रुद्राभिषेक कराया गया। रुद्री पाठ, पंचाक्षर मंत्रों के साथ ही रुद्राष्टक पाठ वाचन भी किया गया। मंत्रोच्चार के मध्य मुख्य यजमान रामसिंह जसरापुरिया के पौत्र सांवरमल जसरापुरिया ने सपत्नीक व परिजनों के साथ भगवान का दुग्ध, शहद, जल, दही, गन्ने का रस और पंचामृत से अभिषेक किया। वहीं भगवान को आक, धतुरा, बिल्व का भोग लगाया गया। विल्व पत्र समर्पित किए गए। आखिर में मंदिर महंत अंजनी अरड़ावतिया के सानिध्य में भगवान शिव की आरती हुई। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

Related posts

शुरू होने वाला है दुनियाभर में फेमस पुष्कर मेला, ऊंटों के डांस के साथ दिखेंगे अलग नजारे

Report Times

EWS को 10 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित, इस अहम सवाल पर फंसा पेंच

Report Times

जन्माष्टमी पर खाटूश्यामजी के दरबार में भक्तों की रही भारी भीड़, श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में भी दिखा उल्लास

Report Times

Leave a Comment