Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

मंत्रोच्चार के मध्य यजमान  रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ को रिझाया : अरड़ावतिया कॉलोनी स्थित रामसिंह के शिवालय में हुआ धार्मिक अनुष्ठान, आचार्य मुकेश पुजारी के सानिध्य में पूजन

चिड़ावा।संजय दाधीच
  शहर की अरड़ावतिया कॉलोनी स्थित रामसिंह जसरापुरिया के शिवालय में एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान हुआ। आचार्य पं. मुकेश पुजारी के सानिध्य में इस दौरान भगवान आशुतोष का रुद्रा अष्टाध्यायी के मन्त्रों के मध्य रुद्राभिषेक कराया गया। रुद्री पाठ, पंचाक्षर मंत्रों के साथ ही रुद्राष्टक पाठ वाचन भी किया गया। मंत्रोच्चार के मध्य मुख्य यजमान रामसिंह जसरापुरिया के पौत्र सांवरमल जसरापुरिया ने सपत्नीक व परिजनों के साथ भगवान का दुग्ध, शहद, जल, दही, गन्ने का रस और पंचामृत से अभिषेक किया। वहीं भगवान को आक, धतुरा, बिल्व का भोग लगाया गया। विल्व पत्र समर्पित किए गए। आखिर में मंदिर महंत अंजनी अरड़ावतिया के सानिध्य में भगवान शिव की आरती हुई। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

Related posts

111 किलो हवन सामग्री बांटी, घर-घर जाकर किया प्रचार, घरों में पॉजिटिव ऊर्जा का हुआ संचार

Report Times

ऑड-ईवन दिखावा है… सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद बैकफुट पर दिल्ली सरकार, क्या बदलेगी फैसला?

Report Times

केरल के सरकारा मंदिर में नहीं लगेगी RSS की शाखा, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Report Times

Leave a Comment