Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

26 दिन से धरना जारी,

चिड़ावा।संजय दाधीच
 चिड़ावा – सिंघाना मार्ग पर चल रहे दो टोल बूथों को बंद करने की मांग को लेकर लाल चौक स्टैंड पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहे धरने का आज 26वां दिन रहा। धरने की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक कलाकार विजेंद्र शास्त्री ने की। क्रमिक अनशन पर महावीर यादव बैठे।
प्रशासन करे जनता की सुनवाई –
आज के धरने को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक कलाकार विजेन्द्र शास्त्री ने कहा कि जिले के प्रशासन को भी अब जनता का साथ देना चाहिए।  जिले में पचेरी व गाडाखेड़ा दोनों टोलों पर साल भर से फर्जी तरीके से जनता को लूटने का काम कर रहे हैं और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा, बल्कि अन्याय होते हुए देख रहा है, इससे साफ जाहिर है कि कहीं न कहीं मिलीभगत जरूर है। अब भी समय है कि प्रशासन अपनी गलती को सुधारे और इस लूट को तुरंत बंद कर जनता को राहत दिलाएं।
धरने में आज ये हुए शामिल –
आज के धरने पर कामरेड बजरंग बराला, सत्यवीर गजराज पालोता, दिनेश योगी, कर्ण कटारिया, महेश चाहर, कपिल तेतरवाल, कर्मवीर चाहर, मुकेश चाहर, जयसिंह हलवाई, सौरभ सैनी, अनिल कुमार, राजेन्द्र कुमावत, अशोक फौजी, कपिल, राजेश चाहर आदि शामिल हुए।

Related posts

माघ गुप्त नवरात्रि से बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, जानें किस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना

Report Times

अब बिजली से चलेगी ट्रेन:CRAS हुआ पूरा, जयपुर से लोहारू तक बिजली से चलेगी रेल , बढ़ेगी गति बचेगा समय

Report Times

BJP के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: ‘पुरे दुनिया में भारत ही निडरता से मानवता के लिए मजबूती से खड़ा है’

Report Times

Leave a Comment