Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेश

5 साल पहले बंजर जमीन, अब कमा रहे लाखों रुपए:फौजी पिता-इंजीनियर बेटे ने 8 हजार पौधों से लगाया फलों का बगीचा

reporttimes

रिटायर्ड फौजी ने तीन साल की मेहनत से अपनी बंजर जमीन को लाखों रुपए की इनकम का जरिया बना दिया। फलों का बगीचा लगाया और इस साल 20 लाख रुपए के फल तैयार कर बेचे हैं। झुंझुनूं शहर से 11 किलोमीटर दूर बुड़ाना में जमील पठान के खेत हैं। 2015 में सेना से रिटायर होने के बाद प्रॉपर्टी का काम शुरू किया। फिर, बंजर जमीन पर परंपरागत खेती की, लेकिन कुछ भी फसल सही से पैदा नहीं हो पा रही थी।

फिर, उन्हें इस जमीन पर फ्रूट का बगीचा तैयार करने का आइडिया आया। 2017 में 60 बीघा खेत में मौसमी, किन्नू और नींबू के 8 हजार से ज्यादा पौधे लगाए। तीन साल की मेहनत के बाद फलों का बगीचा तैयार हो गया। इसके बाद 2020 में 15 लाख रुपए के फल तैयार हुए। पिछले साल उन्होंने 20 लाख के फल बेचकर 5 लाख से ज्यादा का मुनाफा कमाया। अब जमील दूसरे किसानों को भी ट्रेनिंग दे रहे हैं।

Related posts

मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सौजन्य से गणगौर महोत्सव का आयोजन

Report Times

शिव नगरी के शिवालय : यहाँ हरि के दरबार के सामने विराजा है शिव परिवार

Report Times

चिड़ावा पंचायत समिति को मिलेगा 25 लाख का ईनाम:प्रधानमंत्री देंगे दीनदयाल उपाध्याय पंचायतीराज सशक्तिकरण सम्मान

Report Times

Leave a Comment