Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेश

चिकित्सा प्रमाण-पत्र से सुधर रही है बीडीके अस्पताल की सेहत मेडिकल रिलीफ साेसायटी काे 1 साल में मिले 17.63 लाख रुपए

reporttimes

नाैकरी के लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र की अनिवार्यता जिले के सबसे बड़े बीडीके अस्पताल की आर्थिक सेहत सुधार रहा है। बीते एक साल में अस्पताल ने चिकित्सा प्रमाण-पत्र के जरिए बंपर कमाई का रिकार्ड कायम किया है। इस एक साल में बीडीके अस्पताल ने 3533 चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी कर 17.63 लाख रुपए की कमाई की है। जाे बीते तीन साल में सर्वाधिक है।

अस्पताल के आंकड़ाें के अनुसार मेडिकल रिलीफ साेसायटी काे मई 2021 से मई 2022 के बीच 17 लाख 63 हजार 550 रुपए की कमाई हुई। इसमें सबसे बड़ी कमाई बीडीके अस्पताल काे अगस्त से अक्टूबर 2021 के बीच 6.37 लाख रुपए की हुई है। वही सबसे कम आय अक्टूबर से दिसंबर 2021 के बीच 2.78 लाख रुपए की रही। बीती तिमाही के दाैरान बीडीके अस्पताल ने 5.09 लाख रुपए की कमाई की है। जाे दूसरी सबसे बड़ी कमाई है।

Related posts

चिड़ावा : यहां शिव संग विराजे हैं पंचमुखी गणेश

Report Times

जिला स्तरीय स्थायी समिति का गठन

Report Times

चिड़ावा : 90 सैम्पल आए नेगेटिव, बाकी की रिपोर्ट आएगी सुबह

Report Times

Leave a Comment