Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानस्पेशल

चिड़ावा : यहां शिव संग विराजे हैं पंचमुखी गणेश

 

https://youtu.be/NKVo4dedVJ8

चिड़ावा। शहर के कबूतरखाना से नया बस स्टैंड की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस में घुसते ही दायी तरफ बना है ये शिवालय। इस शिवालय की स्थापना तकरीबन 70 साल साल पहले पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन जेईएन बुधराम ने कराई। सालभर पहले चिड़ावा के पेड़ों की मिठाई को खास पहचान दिलाने वाले स्वर्गीय लालचंद राव के परिवार ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। शिवालय की खास बात ये है कि यहां शिवलिंग के पास ही मां पार्वती और नन्दी के अलावा दो गणेश और कार्तिकेय विराजित हैं। जिनमें एक गणेश की मूर्ति पंचमुखी है और कार्तिकेय की षटमुखी मूर्ति स्थापित है। वहीं यहां पर्वत हाथ में लिए हुए हनुमानजी की 2 सिन्दूर वदन मूर्तियां भी विराजित हैं। मां भगवती दुर्गा की भी मनमोहक मूर्ति यहां स्थापित की हुई हैं। काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजन के लिए आते हैं। एक बार आप भी जरूर यहां पधारें और आस्था की दर पर धोक लगाएं। अब दीजिए इजाजत..कल फिर मिलेंगे एक और शिवालय में….हर हर महादेव

Related posts

गिरफ्तारी की आशंका के बीच केजरीवाल ने बताया, कब तक जेल में रहेंगे सिसोदिया

Report Times

रतेरवाल बीज भंडार की शाखा अब सुलताना में भी

Report Times

निर्दयी मां! पिता गया मजदूरी करने तो चार मासूमों को ड्रम में बंद किया, दम घुटने से हुई मौत; खुद भी फांसी लगा दी जान

Report Times

Leave a Comment