Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेश

सीबीएसई के 12वीं का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें

REPORT TIMES

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट (CBSE 12th Result Declared) की घोषणा कर दी है। एजुकेशन मिनिस्टर ने भी कहा था कि रिजल्ट में देरी नहीं होगी और समय से सीबीएसई का फाइनल परिणाम जारी कर दिया जाएगा। छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि समय-समय पर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in चेक करते रहें। छात्र ध्यान दें कि रिजल्ट (CBSE Result 2022) देखते समय एडमिट कार्ड अपने पास रखें क्योंकि रोल नंबर और स्कूल कोड की मदद से ही छात्र अपना स्कोरकार्ड देख पाएंगे।

बोर्ड ने छात्रों की सहूलियत के लिए वेबसाइट के साथ- साथ एसएमएस से भी रिजल्ट देखने की सुविधा प्रदान की है। यदि आपका इंटरनेट काम नहीं कर रहा है तो बस कुछ आसान स्टेप्स की मदद से स्कोरकार्ड देखा जा सकेगा। नीचे उन स्टेप्स की जानकारी दी गई है।

CBSE Term 2 Result 2022 रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स की लें मदद

स्टेप 1- छात्र रिजल्ट के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल पर cbse10/12 <rollno> <admitcardID> फॉर्मेट में एक मैसेज टाइप करें।
स्टेप 2– अब टाइप किए हुए मैसेज को 7738299899 पर भेज दें।
स्टेप 3- ऐसा करने से आपकी स्क्रीन पर परिणाम आ जाएगा।

2021 में बोर्ड ने कोरोना के मद्देनजर 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट (CBSE Board Result 2022) जारी कर दिया था। इस बार दो टर्म में बोर्ड की परीक्षा आयोजित की गई। टर्म 1 का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया गया है और अब फाइनल रिजल्ट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Related posts

‘1 की मौत, 4 पुलिसकर्मी जख्मी’ जूनागढ़ हिंसा में अब तक 174 हिरासत में; नोटिस में दरगाह को अवैध कहने पर उपद्रव

Report Times

युवक को ऑनलाईन सस्ता मोबाइल खरीदना पड़ा महंगा, गंवाए 80 हजार

Report Times

विशनाराम हत्याकांड पर बोले सांसद हनुमान बेनीवाल

Report Times

Leave a Comment