Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

कृषि उपज के विक्रय पर कृषकों को मिलेगा कृषक उपहार पुरस्कार

REPORT TIMES
चिड़ावा। राज्य में कृषि विपणन विभाग के द्वारा कृषि उपज मण्डी समितियों के माध्यम से कृषकों के लिए कृषक उपहार योजना लागू की गई है। जानकारी देते हुए कृषि उपज मण्डी सचिव प्यारेलाल महला ने बताया कि योजना के तहत किसानों को मण्डी समिति में संचालित में संचालित ई-नाम परियोजना के तहत कृषि उपज विक्रय करने एवं ई-भुगतान प्राप्त करने पर निशुल्क ई-उपहार कूपन मण्डी समिति के माध्यम से जारी किये गये है, जिसके तहत पुरस्कारों का वितरण लाॅटरी के माध्यम से किया जायेगा।
किसानों को उनके द्वारा 1जनवरी 2022 से 30 जून 2022 तक विक्रय किये गये कृषि उत्पादों पर दस हजार एवं उसके गुणक में मण्डी समितियों के द्वारा कूपन जारी किये गए है। 25 जुलाई को दोपहर 3 बजे कृषि उपज मण्डी समिति प्रांगण सूरजगढ व 27 जुलाई को दोपहर 1 बजे कृषि उपज मण्डी समिति प्रांगण चिड़ावा में  लाॅटरी के माध्यम से पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। पुरस्कारों के तहत प्रथम पुरस्कार 25000 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 15000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 10000 रूपए प्रदान किया जाएगा। मण्डी सचिव महला ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में ड्रा स्थल पर पहुंचने कि बात कही है।

Related posts

illegal construction: शहर में अवैध निर्माण कार्यों पर कार्रवाई : दो जगह निर्माण कार्य रुकवाया, ईओ के नेतृत्व में सीज कार्रवाई

Report Times

केंद्र की एडवाइजरी : धार्मिक स्थलों में नहीं बंटेगा प्रसाद

Report Times

अच्छी किस्म के बीज लगाकर बढ़ाई जा सकती है पैदावार 

Report Times

Leave a Comment