Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंभोपालसोशल-वायरल

नर्मदापुरम रेलवे ट्रैक पर रविवार रात को स्टूडेंट का शव मिला

REPORT TIMES

भोपाल-नर्मदापुरम रेलवे ट्रैक पर रविवार रात B.Tech स्टूडेंट का शव मिला है। घटनास्थल मिडघाट बरखेड़ा के पास उसकी स्कूटी और मोबाइल भी पुलिस को मिला है। इसी रात स्टूडेंट की इंस्टाग्राम ID से उसके पिता और दोस्तों के वाट्सऐप पर एक स्क्रीनशॉट आया। इस पर स्टूडेंट की फोटो है। इस फोटो पर लिखा- गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा…। इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

टीटी नगर TI चैन सिंह रघुवंशी ने बताया, मूलत: सिवनी मालवा निवासी निशांक राठौर (20) पुत्र उमाशंकर राठौर भोपाल के ओरियंटल कॉलेज में B.Tech 5th सेमेस्टर का स्टूडेंट था। प्रारंभिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। छात्र के बारे में जानकारी मिली कि वह शेयर बाजार में निवेश करता था। आशंका है कि उसे घाटा लगा होगा और तनाव में आ गया होगा। हालांकि, अभी पीएम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने के बाद ही उसकी मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। हम हर पहलुओं से जांच कर रहे हैं।

Related posts

चिड़ावा में तीन घण्टे बिजली कटौती

Report Times

गर्मियों में इस आसान रेसिपी से बनाएं अलसी का रायता, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी

Report Times

अब इस तारीख तक कर सकते हैं फ्री में Aadhaar Card अपडेट, यहां देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Report Times

Leave a Comment