

स्टेप 1- सबसे पहले आपको Uidai की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- अब यहां My Aadhaar वाले सेक्शन पर आए।
स्टेप 3- इसके बाद यहां आधार नंबर दर्ज करें, जिसके बाद रजिस्टर्ड नंबर पर आपको ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दर्ज कर लॉगइन करें।
स्टेप 4- लॉगइन करने के बाद Document Update के ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 5- आधार कार्ड से जुड़ी जिस जानकारी को अपडेट करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
स्टेप 6- अब मांगी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
स्टेप 7- सभी प्रोसेस होने के बाद आपको यूआरएन (सर्विस रिक्वेस्ट नंबर) मिलेगा। इसे भविष्य के इस्तेमाल के लिए कहीं लिख लें।
आपको बता दें कि यूआरएन नंबर के जरिए आप भविष्य में अपडेट जानकारी का स्टेटस जान सकते हैं।
कितनी बार कर सकते हैं डिटेल अपडेट

Uidai के नियम के अनुसार आधार कार्ड में दी गई जानकारी में बदलाव को लेकर अलग-अलग लिमिट रखी गई है। जैसे-
- आधार कार्ड में लिखे नाम को दो बार तक बदला जा सकता है।
- पता- आधार कार्ड में लिखे पता को कई बार बदला जा सकता है। इसका मतलब है कि इसे लेकर कोई लिमिट नहीं दी गई है।
- जन्मतिथि- वही इसमें लिखी जन्मतिथि को सिर्फ एक बार ही बदला जा सकता।
- मोबाइल नंबर- आधार कार्ड में लिखे मोबाइल नंबर को कितनी भी बार बदला जा सकता है।
आप साल 2025 में ऊपर बताई गई सभी जानकारी फ्री में ही अपडेट कर सकते हैं।
