Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसिनेमासोशल-वायरल

मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन :दिल की बीमारी ने ले ली जान

REPORT TIMES

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक दुख भरी खबर सामने आई है। अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 3 अगस्त को अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे काफी समय से हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वो अपने परिवार के पास बेहतर देखभाल के लिए लखनऊ शिफ्ट हो गए थे। हालांकि, ताजा अपडेट के मुताबिक, अभिनेता का निधन मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में हुआ है।

मिथिलेश चतुर्वेदी लंबे समय से टीवी और बॉलीवुड से जुड़े हुए थे। उन्होंने ‘कोई मिल गया’, सनी देओल के साथ ‘गदर एक प्रेम कथा’, ‘सत्या’, ‘बंटी और बबली जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके साथ ही फिल्म सलमान की फिल्म रेडी में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया। इस फिल्म में वो सलमान खान के बड़े चाचा बने थे।

Related posts

बारिश के मौसम में नवलगढ़ से कार ड्राइव कर रामबाग पहुंचे कार्तिक आर्यन, एक झलक पाने के लिए उमड़े फैंस

Report Times

बलात्कारियों पर उग्र तेवर, माफिया पर एक्शन…क्या 2023 से पहले विपक्ष को मुद्दाविहीन कर देंगे गहलोत !

Report Times

RSS के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए मोहन भागवत, कहा- स्वयंसेवक हमेशा तीन बातों पर जरूर रखे अपने विचार

Report Times

Leave a Comment