Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

शिवनगरी के शिवालय: इस शिवालय में स्थापित हैं दो शिवलिंग और दो हनुमान

REPORT TIMES

चिड़ावा यानी शिवनगरी के शिवालय श्रृंखला में आज हम आपको दर्शन करा रहे हैं ऐसे अद्भुत धार्मिक स्थल के जहां एक साथ दो शिवलिंग स्थापित है। जी हां ऐसा अमूमन शायद ही देखने को मिले एक ही शिवालय में दो शिवलिंग विराजित हों। लेकिन ये नजारा आपको देखने को मिलेगा शहर की पुरानी तहसील रोड स्थित काशीराम डालमिया की बगीची में। इन दो शिवलिंग की स्थापना 150 से भी अधिक साल पहले काशीराम डालमिया ने की थी।

इनमें एक शिवलिंग का नाम काशी रामेश्वर है। इससे भी अद्भुत संयोग की बात ये भी है कि यहां शिवालय से बाहर निकलते ही आहते में हनुमानजी महाराज की भी 2 मूर्तियां सिन्दूरवदन में विराजित हैं।

चौक में लगा बिल्व वृक्ष और केले के पौधे के चलते इस स्थल का धार्मिक महत्व और भी अधिक बढ़ा है। बगीची में धार्मिक पूजा-पाठ के कार्य चलते रहते हैं। इस बगीची में स्व. पं.शिवकुमार दाधीच महंत रहे हैं, जिन्हें लोग शिवजी महाराज के नाम से जानते थे। इनसे पूर्व इनके भाई, पिता और दादा ही इस बगीची के महंत रहे। आप भी एक बार जरूर इन दिव्य धाम के दर्शन करने बगीची में अवश्य पधारें। हम कल फिर मिलेंगे के और शिवालय में इसी तरह की अद्भुत गाथा के साथ..हर हर महादेव…

Related posts

मुलायम के निधन पर अब्दुला ने शेयर की इमोशनल तस्वीर, कहीं ये बातें

Report Times

राम की भक्ती में सराबोर होंगे छत्तीसगढ़ के लोग, आयोजित हो रहा राष्ट्रीय रामायण मोहत्सव

Report Times

‘लोकसभा स्पीकर दबाव में काम कर रहे’, गहलोत बोले- बिरला की कार्यशैली देखकर दुख होता है

Report Times

Leave a Comment