Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्म

शिव विवाह का मनाया उत्सव, कथा सुनने आई बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर के वार्ड 20 में शिव कथा के दौरान कथा वाचक शिव कुमार योगी ने शिव विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि शिव और शक्ति का पूजन करने वाले की मनोकामना शीघ्र पूरी होती है। इस दौरान भजनों के मध्य विवाह का उत्सव धूमधाम से मनाया गया।  कथावाचक का कांग्रेस नगर महामंत्री प्रदीप सिंह रावणा, उषा देवी के नेतृत्व में चुनरी ओढ़ाकर वैवाहिक नेगचार किए गए।
कथा के दौरान पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, पार्षद सुमित्रा हजारीलाल, नीतू सैनी, रीना राठौड़, विपुल, अंकिता, तारा फतेहपुरिया, सुशीला, सावित्री, निशा, निधि, चित्रा, पूनम फतेहपुरिया, मंजू, अनिता मोदी, सुधा, रिशु महमिया, रेखा, प्रमिला, रेखा चांगिल, उषा टेलर, सुमन सोनी, रूपा पुजारी, माया केडिया, मधु हलवाई, मंजू शर्मा, शारदा शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के प्रारम्भ में शिव – पार्वती की मूर्ति का भी पूजन किया गया।

Related posts

पीएम मोदी से पहले सीएम योगी पहुंचे ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट, जेवर एयरपोर्ट का काम भी देखा

Report Times

ज्वेलर्स की दुकान से 37 ग्राम सोना लेकर भागा नौकर:मालिक ने मशीन पर कटाई करवाने भेजा था

Report Times

राजस्थान में आगामी 3 घंटे में बदलेगा मौसम, IMD Alert जारी

Report Times

Leave a Comment