Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीस्पेशल

नेशनल यूथ पार्लियामेंट में विजय डाबला भी हिस्सा लेंगे

REPORT TIMES

नेशनल यूथ पार्लियामेंट: 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर वर्ल्ड यूथ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा नेशनल यूथ अवार्डी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से नेशनल यूथ पार्लियामेंट-2022 का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किया जा रहा है।नेशनल यूथ अवार्डी चिड़ावा के एडवोकेट विजय डाबला भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

वर्ल्ड यूथ ऑर्गेनाइजेशन व नेशनल यूथ अवार्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जाविद जमादार द्वारा देश के अब तक के समस्त यूथ अवार्डीज को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में यूथ अवार्डीज के विभिन्न मसलों पर विचार-विमर्श के साथ ही सरकार को इन मसलों से अवगत करवाने व समाधान के प्रयास करने पर भी चर्चा की जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी यूथ अवार्डीज को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम 12 अगस्त को नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक सम्पन्न होगा।

Related posts

अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान CM भजनलाल, पूर्व सीएम राजे-गहलोत ने की मदद की मांग

Report Times

किसानों को एकजुट होकर करना होगा संघर्ष : अशोक धवले

Report Times

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के विरोध में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह शुरू

Report Times

Leave a Comment