Report Times
latestOtherअसमआक्रोशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के विरोध में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह शुरू

REPORT TIMES 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के विरोध में राजधानी जयपुर के गांधी सर्किल पर जमा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी थोड़ी देर में गांधी सर्किल पर चल रहे प्रदर्शन में पहुंचेंगे. दरअसल, असम में राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने का आरोप लगाते हुए

कांग्रेस ने राजस्थान समेत पूरे देश भर मौन सत्याग्रह कर अपना विरोध प्रकट कर रही है. इस कड़ी में राजस्थान के कोटा में भी शहर और देहात कांग्रेस की ओर से रामपुरा गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता 3 घंटे मौन सत्याग्रह करेंगे.पार्टी प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), विशेष कर असम की सरकार द्वारा रोकने का प्रयास किया गया है और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा पर हमला कर व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है.

Related posts

‘पीसा की मीनार’ पर चला बुलडोजर, क‍िया ध्‍वस्‍त; अध‍िकार‍ियों ने जय श्रीराम और बालाजी के लगाए जयकारे

Report Times

डॉन ऑफ इंडिया नाम की आईडी से ई-मेल भेजकर जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,दो घंटे तक चलाया सर्च ऑपरेशन

Report Times

कोटा में अंकिता क्यामसरिया बनी ब्रांड अम्बेसडर

Report Times

Leave a Comment