Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीति

देश के 49वें CJI होंगे यूयू ललित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति पर लगाई मुहर

REPORT TIMES

न्यायाधीश उदय उमेश ललित देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। बुधवार को CJI के तौर पर उनके नाम की औपरचारिक घोषणा की गई। ललित के रूप में देश को 49वां CJI मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। दरअसल हाल में मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने जस्टिस उदय उमेश ललित के नाम की सिफारिश उनके उत्तराधिकारी के तौर पर की थी। एन. वी. रमना 26 अगस्त को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं।

तय परंपरा के मुताबिक तात्कालीन सीजेआई को अपने उत्तराधिकारी के रूप में सुप्रीम कोर्ट के ही सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश के नाम की सिफारिश करनी होती है।इससे पहले कानून मंत्री ने सीजेआई रमना को चिट्ठी लिखकर पूछा था कि उनका उत्तराधिकारी कौन है। जवाब में एनवी रमन्ना ने यूयू ललित के नाम की सिफारिश की थी। जस्टिस उदय उमेश ललित वरिष्ठता क्रम में जस्टिस रमणा के बाद दूसरे स्थान पर आते हैं।

Related posts

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तोपाभ्यास के दौरान भयंकर ब्लास्ट, 2जवानों की मौत

Report Times

सेना भर्ती से पहले तैयारी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन : युवाओं ने जोश के साथ लिया हिस्सा, 600 प्रतिभागी हुए शामिल

Report Times

शेर के नाखून हाथी के दांत सोशल मीडिया विज्ञापन देख पहुंचे ‘ग्राहकों’ ने जब्त कर लिया सामान

Report Times

Leave a Comment