Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीराजस्थान

भाजपा संसदीय बोर्ड का एलान, शिवराज सिंह और गडकरी का नाम नहीं

REPORT TIMES

भाजपा ने अपने संसदीय बोर्ड के सदस्यों के नाम का एलान किया है। संसदीय बोर्ड में कुछ नए चेहरों को जगह दी गई है जबकि कुछ नेताओं का नाम इसमें शामिल नहीं किया गया है। संसदीय बोर्ड के सदस्यों की सूची से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम हटाया गया है।

संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को बनाया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री भी इसमें हैं।

संसदीय बोर्ड में ये नेता हैं

  1. जेपी नड्डा (अध्यक्ष)
  2. नरेन्द्र मोदी
  3. राजनाथ सिंह
  4. अमित शाह
  5. बीएस येदयुरप्पा
  6. सर्बानंद सोनोवाल
  7. के लक्ष्मण
  8. इकबाल सिंह लालपुरा
  9. सुधा यादव
  10. सत्यनारायण जटिया
  11. बीएल संतोष (सचिव)

 

  1. केंद्रीय चुनाव समिति का भी एलानइसके अलावा भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति का भी एलान किया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को इसमें शामिल किया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष भी जेपी नड्डा होंगे।

Related posts

राजस्थान: कांग्रेस में खुलकर सामने आई आपसी फूट, पर्यवेक्षक बोले- दिल्ली भेजेंगे रिपोर्ट

Report Times

अपनी चोट से गहलोत ने राठौड़ को सिखाई डेमोक्रेसी, वो कसते रहे तंज और हाथ जोड़ बैठे रहे नेता प्रतिपक्ष

Report Times

IPL 2024, RR vs RCB: मैच से पहले जानें वेदर-पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI और हेड टू हेड

Report Times

Leave a Comment