Report Times
latestOtherगुजरातटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थान

सीएम अशोक गहलोत का आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरा

REPORT TIMES

इसी साल नवंबर माह में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियां इन दिनों तेज हैं। गुजरात कांग्रेस के प्रभारी और राजस्थान के पूर्व मंत्री रघु शर्मा लगातार जहां गुजरात में कैंप किए हुए हैं तो वहीं अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आज तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात जा रहे हैं, जहां वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर मंथन करेंगे।गुजरात विधानसभा चुनाव का वरिष्ठ ऑब्जर्वर बनने के के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह पहला गुजरात दौरा है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनावी तैयारियों के लिए गुजरात जाने वाले थे लेकिन उनका दौरा दोनों बार रद्द हो गया था।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज आज से अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान सूरत राजकोट वडोदरा और अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठकर लेकर चुनावी तैयारियों पर मंथन करेंगे।

ये रहेगा मुख्यमंत्री गहलोत का तीन दिवसीय दौरा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह 11:30 बजे जयपुर से सूरत पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री गहलोत 11 बजे दक्षिणी गुजरात के प्रमुख कांग्रेस नेताओं की बैठक लेकर चुनावी फीडबैक लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम 5 बजे राजकोट में सौराष्ट्र जोन के प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक लेंगे।

Related posts

वार्ड सात और आठ के वाशिंदों ने जलदाय विभाग में किया प्रदर्शन

Report Times

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, स्टूडेंट्स जल्द करें अप्लाई

Report Times

इस साल भी नहीं होंगी 5वीं, 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं : खट्टर

Report Times

Leave a Comment