Report Times
latestOtherखाटूश्यामजीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानसीकरहादसा

खाटूश्याम में भगदड़ और दलित की मौत के विरोध में सीकर बंद

REPORT TIMES

सीकर के खाटूश्यामजी में हुई भगदड़ मामले में कार्रवाई और जालोर में दलित छात्र की मौत के विरोध में गुरुवार को सीकर बंद रखा गया है। विरोध जताने वालों ने सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं सुनी गई तो आगे बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा।दोनों घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने कहा कि शिक्षक की पिटाई से एक दलित छात्र की मौत हो गई। वहीं खाटूश्यामजी में हुई भगदड़ के बाद तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

उसके बाद प्रशासन ने समाज और जाति विशेष के अधिकारियों को निलंबित कर खानापूर्ति की है। मंदिर कमेटी को बचाने का काम किया है। भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत वास्तव में मंदिर कमेटी की अव्यवस्था का नतीजा है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर  सीकर बंद रखा गया है।
आक्रोशित लोगों ने मांग की कि सरकार खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी को भंग करके देवस्थान में शामिल कर दे और व्यवस्था अपने हाथ में ले। साथ ही निलंबित अधिकारियों के वापस बहाल करे। जालोर में हुई दलित छात्र की हत्या के मामले को लेकर भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Related posts

भजनलाल मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट! शेखावाटी और मेवाड़ से नए चेहरे को मिल सकती जगह

Report Times

कमरतोड़ महंगाई के बीच इन शहरों में 300 रुपए में मिलेगा फ्लैट, राजस्थान सरकार की पहल

Report Times

अमित शाह पर टिप्पणी कर फंसे राहुल गांधी, यूपी की अदालत ने किया समन

Report Times

Leave a Comment