Report Times
latestOtherजम्मू कश्मीरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिस्पेशल

आजाद के इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस में भगदड़, छह पूर्व विधायकों और मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

REPORT TIMES

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबीन गुलाम नबी आजाद के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। पहले से कमजोर पड़ चुकी पार्टी और बिखड़ गई। आजाद के समर्थन में तत्काल छह पूर्व विधायकों और मंत्रियों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अभी और भी नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। कांग्रेस के लिए जम्मू कश्मीर में यह कठिन घड़ी है। मौजूदा हालात को देखते हुए श्रीनगर में पार्टी की आपातकालीन बैठक हुई।

कांग्रेस के जिन छह पूर्व विधायकों और पूर्व मंत्रियों ने गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी छोड़ी है, इनमें पांच ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। जबकि एक पूर्व मंत्री ने अलग से त्यागपत्र दिया है। सामूहिक इस्तीफा देने वाले कांग्रेस नेताओं में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री रहे जीएम सरूरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मौजूदा उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री हाजी अब्दुल रसीद, पूर्व विधायक और विधान परिषद सदस्य मो. आमीन भट, अनंतनाग के मौजूदा जिला प्रधान और पूर्व विधायक गुलजार अहमद वानी और पार्टी के मौजूदा एसटी सेल के चेयरमेन पूर्व विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम शामिल हैं।

इनके सामूहिक इस्तीफे के कुछ ही देर बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आरएस चिब का त्यागपत्र भी सामने आ गया। चिब ने सोनिया गांधी के नाम लिखे त्यागपत्र में लिखा है कि पिछले दशकों में जम्मू-कश्मीर ने जो उथल-पुथल देखी है, उसे ध्यान में रखते हुए लोगों को बेहतर भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन करने के लिए गुलाम नबी आजाद जैसे निर्णायक और मजबूत नेता की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी अब उस भूमिका को निभाने में सक्षम नहीं है। पार्टी के प्रमुख लोगों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। इसलिए मुझे लगता है कि कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मेरा इस्तीफा सबसे अच्छा विकल्प है।

Related posts

चिड़ावा में 4 पॉजिटिव और आए

Report Times

राजस्थान में बिगड़ा मौसम 11 जिलों में आज ओलावृष्टि का अलर्ट

Report Times

द्रौपदी मुर्मू ने राष्‍ट्रपति भवन जाकर रामनाथ कोविंद से कार्यभार ग्रहण किया।

Report Times

Leave a Comment