Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीति

प्रियंका की एंट्री के बाद और बिगड़े हालात 8 साल में 400 से ज्यादा नेताओं ने छोड़ा ‘हाथ’,

REPORT TIMES

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी (Oldest Political Party of India) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  में असंतोष खत्म नहीं हो रहा। पार्टी संगठन को मजबूत करने का जितना प्रयास कर रही, कांग्रेस का संकट  उतना गहराता जा रहा है। एक दिन पहले, गुरुवार (25 अगस्त 2022) को राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल  ने गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया था।

2022 में कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान

वर्ष 2022 कांग्रेस के लिए सबसे बुरा साल साबित हो रहा है। 2022 के अभी आठ महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और अब तक 12 बड़े नेता असंतोष की वजह से कांग्रेस छोड़ चुके हैं। इसमें फेहरिस्त में सबसे ताजा नाम गुलाम नबी आजाद का है।

प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद और बिगड़े हालात

प्रियंका गांधी वाड्रा, वैसे तो अपने भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी के साथ लंबे समय से राजनीतिक मंचों पर मौजूदगी दर्ज कराती रही हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों से ठीक पहले, 23 जनवरी 2019 को प्रियंका वाड्रा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पद से सक्रिय राजनीति की शुरूआत की। 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पार्टी में बगावत शुरू हो चुकी थी। पार्टी को उम्मीद थी कि प्रियंका गांधी की एंट्री से 2019 के लोकसभा चुनाव और संगठन दोनों को मजबूती मिलेगी। हुआ इसका ठीक उल्टा। कांग्रेस की चुनावी हार का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। 2014 से 2018 तक, चार वर्षों में पार्टी के 10 बडे़ नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व से नाराज होकर इस्तीफा दिया था। प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद अब तक के चार वर्ष में 23 बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।

Related posts

क्या बाहुबली प्रभास की फिल्म Radhe Shyam सच में फैंस को नहीं आ रही पसंद? जाने

Report Times

कांग्रेस लंपी वायरस, इसका अगले चुनाव में इलाज करो : भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री अरुण ज्योति हजारिका का बड़ा बयान

Report Times

कर्नाटक की तर्ज पर तेलंगाना में बनेगी सरकार, रेवंत रेड्डी बनेंगे CM! उप मुख्यमंत्री भी होंगे

Report Times

Leave a Comment