Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

सीएम योगी से मुलाकात के बाद आज मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं भूपेंद्र सिंह चौधरी

REPORT TIMES

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी आज सीएम योगी से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं। भूपेंद्र सिंह चौधरी के इस्तीफे के बाद पंचायती राज कौन संभालेगा ?इसका निर्णय अभी तक नहीं हुआ है। चर्चा है मुख्यमंत्री पंचायती राज विभाग खुद अपने पास रख सकते हैं। दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार को पहली बार लखनऊ पहुंच रहे हैं। इनके भव्य स्वागत के लिए पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को भगवामय कर दिया है। जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं जहां पर उन्हें मालाएं पहनाने के साथ ही पुष्पवर्षा का इंतजाम है। लखनऊ में कदम रखते ही उनकी यात्रा का पड़ाव हर उस स्थान पर होगी, जहां पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हैं। इन स्थलों को सलीके से सजाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष शताब्दी एक्सप्रेस से दोपहर 12.30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से चलकर लखनऊ पहुंचने के दौरान रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत व पदभार ग्रहण कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

जाटों को साधने की कोशिश में बीजेपी

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के सामने ज्यादा से ज्यादा जाटों को भाजपा से जोड़ने के साथ ही किसानों की नाराजगी के सियासी असर को साधने की भी बड़ी चुनौती होगी। साथ ही भारतीय किसान यूनियन के विरोध के सामने स्थानीय लोगों को साधते हुए ब़ड़ी लकीर भी बनानी होगी। कुल मिलाकर प्रदेश भाजपा के नए चौधरी बने भूपेंद्र सिंह को पश्चिमी यूपी में चौधरी चरण सिंह के कुनबे की चौधराहट से पार पाने के लिए बड़ी परीक्षा से गुजरना होगा।

Related posts

10वीं में 85.17% और 12वीं में 80.98% हुए पास, ऐसे करें चेक

Report Times

अजमेर दरगाह के बाहर ‘सिर तन से जुदा’ नारा प्रकरण में आया फैसला, खादिम गौहर चिश्ती सहित सभी 6 आरोपी बरी

Report Times

जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बुहाना, नूहनियां, पिलानी और बगड़ का बेहतरीन प्रदर्शन

Report Times

Leave a Comment