Report Times
latestOtherजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थान

अमित शाह- नड्डा CM अशोक गहलोत को घेरने की बनाएंगे रणनीति, जोधपुर में होगी OBC मोर्चा की बैठक

REPORT TIMES

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने चुनावी तैयारिया तेज कर दी है। ओबीसी मोर्चा की जोधपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हो सकते हैं। पार्टी नेताओं ने जोधपुर में होने वाली ओबीसी मोर्च की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को आमंत्रित किया है। जोधपुर में आगामी 8, 9 और 10 सितंबर के बीच राष्ट्रीय कार्यकारिणीकी  बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में इन नेताओं के आने की संभावना काफी प्रबल है। इनके अलावा भी इस कार्यक्रम में केंद्रीय नेता शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा महामंत्री भजनलाल शर्मा के साथ ही स्थानीय भाजपा नेता इन कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे हैं। वहीं राजस्थान ओबीसी मोर्चा भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

जेपी नड्डा ने दिए थे संगठन को मजबूत करने के निर्देश

पिछले दौरे के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान भाजपा कमेटी को संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में ओबीसी मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। जेपी नड्डा ने राजस्थान के भाजपा नेताओं को एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत दी थी। प्रदेश भाजपा इकाई जोधपुर संभाग में ही बूथ सशक्तिकरण से जुड़ा एक बड़ा कार्यक्रम भी करना चाहती है। जोधपुर में ही पार्टी संभाग स्तरीय बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन करवाने की तैयारी में जुटी है, जिसे संभवत केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित कर सकते हैं। प्रदेश में 52 हजार वोटों में से करीब 48 हजार बूथों पर संगठनात्मक रूप से 21 सदस्य समितियों का गठन किया जा चुका है। ऐसे में राजस्थान में बूथ से जुड़ा यह अपने आप में बड़ा कार्यक्रम होगा।

सीएम गहलोत का गृह जिला है जोधपुर

उल्लेखनीय है कि जोधपुर सीएम अशोक गहलोत का गृह जिला है। ऐसे में ओबीसी मोर्च के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर गहलोत के वोट बैंक को साधा जाएगा। सीएम गहलोत ओबीसी वर्ग के बड़े नेता है। जोधपुर संभाग में सीएम गहलोत का मजबूत आधार रहा है। भाजपा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बुलाकर सीएम गहलोत को उनके गृह जिले में ही घेरने की योजना पर काम कर रही है। राजस्थान में ओबीसी वोट बैंक पर कांग्रेस और भाजपा  के लिए विशेष मायने रखता है। पिछले विधानसभा चुनाव में ओबीसी वोटर ने कांग्रेस के वोट दिया था। लेकिन लोकसभा चुनाव में यह वोट बैंक खिसक गया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। जोधपुर से सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव हार गए।

Related posts

4 बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड संग लगाई फांसी; महिला की मौत; प्रेमी बच गया

Report Times

भोजा का बास में खेमनाथ महाराज की मूर्ति का अनावरण

Report Times

बांग्लादेश में बाढ़ से बर्बादी, अब तक 59 मौतें, 54 लाख से ज्यादा लोगों पर आफत

Report Times

Leave a Comment