Report Times
latestOtherआक्रोशचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिविरोध प्रदर्शनसुलताना

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधान इंद्रा डूडी का पुतला

REPORT TIMES
चिड़ावा सुलताना के बस स्टेण्ड पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर चिडावा प्रधान इंद्रा डूडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधान इंद्रा डूडी का पुतला भी फूंका। ज्ञात रहे कि शनिवार को कस्बे के रामलीला मैदान मे परिवहन मंत्री बृजेन्द्र ओला का नागरिक अभिन्दन समारोह था। इसमें चिड़ावा पंचायत समिति प्रधान डूडी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी।
इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया और नारेबाजी कर पुतला जलाया। इस प्रदर्शन में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विश्वंभर पूनिया, कमल कांत शर्मा, राजकुमार मूंड, सुमेर सिंह, सुनील लाम्बा,   करणी सिंह, बजरंग सिंह, आशु सिंह, बलजीत शर्मा, राजेश डारा, उम्मेद धनखड, गजेन्द्र सिंह, राजू लाम्बा, पृथ्वी सिंह, संदीप, सुभाष सोमरा, विनोद झाझड़िया, जितेन्द्र डारा, सुरेंद्र डारा, रण सिंह नेहरा, नवीन, सोनु, प्रशांत शर्मा, मिठु शर्मा, रुद्रप्रताप सिंह, विकास सिंह,दिनेश सेनी, नरेश सिंह,सबिता सोनी सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारे पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, चारों साहिबजादों को किया नमन

Report Times

बीकानेर में ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन, हंगामा के दौरान बैरिकेडिंग टूटी, पुलिस ने भांजी लाठियां

Report Times

बेटे ने किया पिता और दादा का सपना पूरा हार्दिक का नीट में हुआ चयन

Report Times

Leave a Comment