Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशव्यापारिक खबरस्पेशल

3 साल में सबसे कम क्यों रहेगी ग्रोथ? 10 पॉइंट्स में समझिए Economic Survey

REPORT TIMES

देश की ​फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण आज 11 बजे देश के सामने इकोनॉमिक सर्वे पेश करने वाली हैं, लेकिन सर्वे आने से पहले ही सरकार को बड़ा झटका लगा है. दरअसल रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023-24 में देश की जीडीपी 3 साल में सबसे कम रहने वाली है. सूत्रों के मुताबिक सरकार बजट से पहले आज जो इकोनॉमिक सर्वे पेश करने वाली है उसमें ग्रोथ की रफ्तार 6 से 6.8 फीसदी रहने की संभावना है जो कि नाम मात्र की तेजी होगी. बता दें कि आज ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey 23) को संसद पटल पर रखेंगी.

  1. सरकारी सर्वे में कहा जा सकता है कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ग्रोथ रेट 6.5 फीसदी देखने को मिल सकती है, 2023-24 के लिए नाममात्र की वृद्धि 11 फीसदी रहने का अनुमान है.
  2. सर्वे में कहा जा सकता है कि 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष में ग्रोथ दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले बेहतर देखने को मिलेगी। इस दौरान प्राइवेट कंजंप्शन, बैंकों द्वारा कर्ज देने में तेजी और सरकार द्वारा विकास कार्यो के खर्च में इजाफा देखने को मिलेगा।
  3. इकोनॉमिक सर्वे एक तरह से सरकार का एक साल का रिपोर्ट कार्ड होता है। जिसमें बताया जाता है कि एक साल में देश की इकोनॉमी कैसी रही है। COVID-19 महामारी के बाद से भारत की इकोनॉमी में सुधार देखने को मिला है, लेकिन रूस-यूक्रेन संघर्ष ने महंगाई का दबाव देखने को मिला है। भारत के केंद्रीय बैंक के अलावा दुनियाभर के बाकी बैंकों ने भी अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है।
  4. सर्वे में महंगाई पर ध्यान दिया जाएगा, जिसका अनुमान केंद्रीय बैंक द्वारा 2022/23 में 6.8 फीसदी लगाया गया है।
  5. सर्वे में इस बात पर सावधानी बरती जा सकती है कि मॉनेटरी पॉलिसी के कड़े होने के कारण भारतीय रुपए पर दबाव जारी रह सकता है. भारत का करंट अकाउंट डेफिसिट (सीएडी) भी बढ़ा रह सकता है क्योंकि मजबूत स्थानीय अर्थव्यवस्था के कारण इंपोर्ट ज्यादा रहने की संभावना है, जबकि ग्लोबल इकोनॉमी में कमजोरी के कारण निर्यात में कमी आ सकती है.
  6. कोरोना महामारी के दौरान भारत में बेरोजगारी तेजी से बढ़ गई थी.
  7. सरकार का आर्थिक अनुसंधान विभाग भी आर्थिक विकास में सहायक कारक के रूप में भारतीय बैंकिंग क्षेत्र के वित्तीय स्वास्थ्य में सुधार की ओर इशारा करेगा.
  8. जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत का सीएडी जीडीपी का 4.4 फीसदी था, जो कि एक तिमाही पहले 2.2 फीसदी और एक साल पहले 1.3 फीसदी से अधिक है, क्योंकि कमोडिटी की बढ़ती कीमतों और रुपए की कमजोरी ने व्यापार अंतर को बढ़ा दिया था.
  9. 31 मार्च को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में देश की अनुमानित जीडीपी 7 फीसदी रहने की संभावना है। उसके बाद भी दुनिया की बाकी इकोनॉमी के मुकाबले भारत की ग्रोथ सबसे तेज रह सकती है।
  10. सर्वे संभावित रूप से मजबूत खपत के कारण भारत में रोजगार की स्थिति में सुधार की ओर इशारा करेगा, लेकिन इसमें यह भी जोड़ा गया है कि रोजगार सृजन के लिए निजी निवेश में और तेजी जरूरी है. दस्तावेज में तर्क दिया जाएगा कि पिछले दो वर्षों में सरकार के बढ़े हुए खर्च से मदद मिलनी चाहिए.

Related posts

सिर पर मौत देख डर से कांप गए थे मजदूर चमोली हादसे की दर्दभरी कहानी

Report Times

मौत के कुएं में बाइक चलाने वाला कैसे बना शातिर चोर

Report Times

इतना ही नहीं, विधानसभा परिसर में शरद पवार के बेहद करीबी समझे जाने वाले नेता जयंत पाटिल के साथ अजित गुट के नेता तटकरे की मुलाकात भी खासे चर्चा में रही है. इसलिए अजित गुट के अलग होने के बाद भी शरद पवार का अजित पवार के साथ मेलजोल विपक्षी पार्टियों को रास नहीं आ रहा है. पवार परिवार राजनीति में नाटकीय फैसलों के लिए जाना जाता रहा है. इसलिए शरद पवार द्वारा पीएम के साथ इस वक्त मंच साझा करना विपक्षी एकता के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है. वैसे भी अजित गुट लगातार दावा कर रहा है कि एनसीपी के दिग्गज शरद पवार को एनडीए खेमे में लाने की तैयारी में वो प्रयासरत है. मंच साझा करना शिष्टाचार या बदलाव की तैयारी? शरद पवार की सियासी चाल शतरंज में घोड़े की तरह होती है. शरद पवार कभी भी सीधी चाल चलने के लिए नहीं जाने जाते हैं. महाराष्ट्र में पहली बार सीएम बनने से लेकर एनसीपी के निर्माण तक के शरद पवार के फैसले हैरान करने वाले रहे हैं. हाल के दिनों में एनसीपी से सन्यास लेने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नाटकीय अंदाज में वापसी शरद पवार की असली राजनीतिक पहचान की बानगी है. मुंबई की तीसरी मीटिंग से पहले पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने के साथ ही शरद पवार हर संभावनाओं को खुला रख रहे रहे हैं. शरद पवार अपने वर्तमान घटक दलों को ये मैसेज तो दे ही रहे हैं कि उनके लिए एनडीए बाहें फैलाए खड़ा है. दरअसल शरद पवार एनडीए और INDIA के बीच अपने राजनीतिक भविष्य के आकलन में जुटे हैं. शरद पवार जानते हैं कि लोकसभा की कम से कम 11 सीटों पर एनसीपी का दबदबा उन्हें महत्वपूर्ण बनाता है. इसलिए सत्ता के संतुलन में एनसीपी की भूमिका कहां बेहतर होगी इसको लेकर सधी हुई चाल को चलने में लगे हुए हैं. वैसे भी शरद पवार ऐसे राजनीतिज्ञ हैं, जो तमाम पीएम के साथ बेहतर संबध रखने के लिए जाने जाते हैं. एनसीपी में टूट के बाद शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सूले ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला किया था. लेकिन शरद पवार पीएम मोदी की सीधी आलोचना से तब भी बचते नजर आ रहे थे. विपक्षी एकता INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है और उससे पहले लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शरद पवार की मौजूदगी ने तीसरी मुलाकात से पहले राजनीतिक खेला होने की आशंका को काफी बढ़ा दिया है. विपक्ष की टेंशन इस बात को लेकर है कि शरद पवार INDIA की मजबूत पड़ते आधार को भतीजे अजित पवार की तर्ज पर कमजोर करने की कवायद तो नहीं कर रहे हैं.

Report Times

Leave a Comment