Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

नगर सेठ श्री कल्याण प्रभु मंदिर में विराजे भगवान श्री राम : कही हुई फूलों की तो कहीं हुई इत्र की वर्षा

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के 500 वर्ष प्राचीन मंदिर नगर सेठ कहलाने वाले श्री कल्याण राय  मंदिर प्रांगण में बुधवार को पं हीरालाल पुजारी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रों के बीच भगवान श्री राम माता जानकी लक्ष्मण एवं हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर विराजमान किया गया। इससे पूर्व मंगलवार को मूर्ति का वास पूजन करवाया गया और हवन का आयोजन किया गया। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने से पूर्व बैंड बाजों के साथ मूर्तियों को नगर भ्रमण करवाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह – जगह भगवान पर फूलों की वर्षा एवं इत्र की वर्षा की। बैंड बाजों की धुन पर पुरुष ओर महिलाएं भक्तिमय माहौल में झूमते नजर दिए।
कल ये रहेगा कार्यक्रम
मन्दिर महंत नीलकंठ पुजारी ने बताया की गुरुवार को मंदिर प्रांगण में अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा। रामायण पाठ के बाद अमृतवाणी पाठ होगा। आखिर में प्रसाद वितरित कर आयोजन का विधिवत समापन किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
मूर्ति स्थापना आयोजन के दौरान पवन पुजारी, शंभू दयाल पुजारी, अशोक पुजारी, प्रदीप पुजारी, नरेंद्र पुजारी, कमलकांत पुजारी, नरोत्तम पुजारी, रविकांत पुजारी, विजय कुमार ककरनिया, सुभाष ककरानियां, श्रवण पारीक, संजय दाधीच, धूड़ाराम सैनी, अशोक जोशी, सुशील ककरानियां, सुनील शर्मा, विद्याधर शर्मा, मनोज कुमार वैद्य आदि बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रही।

Related posts

’21 सीटों को 100 में बदलने वाला निकम्मा कैसे’ गुढा बोले- पायलट करें राजस्थान की तकदीर का फैसला

Report Times

गोगामेड़ी के मर्डर के लिए हत्यारों ने क्यों चुना था मंगलवार का दिन?

Report Times

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन के लिए तीन लाख से अधिक आवेदन, 8 दिसंबर तक चलेगा अभियान

Report Times

Leave a Comment