Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मशुभारंभ

पांडालों में विराजे गजानन… गौरी के नंदा के गूंजे जयकारे

REPORT TIMES
चिड़ावा। चिड़ावा शहर में बुधवार को गणपति पांडालों में गजानन विधिविधान के साथ विराजे। विवेकानंद चौक में गांधीचौक के राजा का पूजन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सी आई इंद्रप्रकाश यादव, विशिष्ट अतिथि महेंद्र जोशी, रोहिताश्व महला, रविकांत शर्मा ने भगवान गणपति की मूर्ति का तिलक लगाकर व भोग लगाकर पूजन किया।
पं. गिरधारी लाल नरहडिया के सानिध्य में विधिवत पूजन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद आरती हुई जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इधर गौशाला रोड, गोगाजी की ढाणी, वार्ड एक सहित विभिन्न स्थानों पर पांडालों को बेहद शानदार तरीके से सजाया गया है। कार्यकर्ता पांडालों में दिनभर कार्यक्रमो को लेकर जुटे रहे।

Related posts

मोहाली एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जायगा: पीएम मोदी

Report Times

कीमोथेरेपी के चलते सूख गए हिना खान के नाखून बोलीं- कभी-कभी तो खुद ही टूटकर गिर जाते हैं

Report Times

हाईकोर्ट के बाहर सरकारी वाहन के ड्राइवर को सरेराह पीटा

Report Times

Leave a Comment