Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशधर्म-कर्मराजनीति

गणेश चतुर्थी पर पीयूष गोयल के घर पहुंचे PM मोदी, धोती-कुर्ता पहनकर की गणपति बप्पा की आरती

REPORT TIMES

गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान गणेश का आशीर्वाद मांगा और आरती भी की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नारंगी रंग के कुर्ते और सफेद धोती में दिखे। साथ ही उनके कंधों पर चमकीले नारंगी रंग का ‘अंगवस्त्रम’ भी था। आरती से पहले उन्होंने पीयूष गोयल के घर पर इकट्ठे हुए लोगों का अभिवादन भी किया और उन्होंने शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और व्यवसायी सुनील भारती मित्तल भी वहां पूजा में शामिल हुए।

गणेश पूजा की तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अपने सहयोगी पीयूष गोयल जी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ। भगवान श्री गणेश की कृपा हम पर सदैव बनी रहे।”

इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कामना की कि दया और भाईचारे की भावना हमेशा बनी रहे। उन्होंने एक संस्कृत श्लोक साझा किया और लिखा, “गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहे।

Related posts

जयपुर में DCP शाहीन सी का बड़ा एक्शन, एक साथ 17 जवान लाइन हाजिर; 4 पर 5 साल का लगाया प्रतिबंध

Report Times

दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली, BJP सांसदों-मंत्रियों ने की शिरकत

Report Times

महापंचायत पर गृह राज्य मंत्री बेढम का बयान- “इसमें कहीं ना कहीं राजनीति घुस गई”

Report Times

Leave a Comment