Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमराजस्थान

अब राजस्थान में एकतरफा प्यार में मुर्तजा ने महिला को चाकू घोंपा, दोस्तों से बोला- पुलिस के हाथ कभी नहीं आउंगा

REPORT TIMES

झारखंड के शाहरुख के बाद बांसवाड़ा के मुर्तजा ने एकतरफा प्यार में तीन बेटियों की मां शहनाज की जान ले ली। घटना के बाद से फरार मुर्तजा ने अपने दोस्तों को बताया कि वो मर जाएगा, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं आएगा। दरअसल यह घटना सोमवार रात को बांसवाड़ा शहर में मुस्लिम कॉलोनी में हुई है। पुलिस मुर्तजा की तलाश कर रही है, लेकिन उसका पता नहीं चला है।कोतवाड़ा थाने के एसएचओ रतन सिंह चौहान ने बताया कि अभी तक मुर्तजा का पता नहीं चला है। त्योहार का समय है इसलिए स्टाफ कानून-व्यवस्था में लगे हैं। टीम गठित कर मुर्तजा की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मुस्लिम कॉलोनी गली नंबर-6 की रहने वाली शहनाज अपनी भाभी निश्रीन काटका के साथ रिश्तेदार की बर्थडे पार्टी से लौट रही थी, तभी रास्ते में बैठे युवक मुर्तजा ने कुछ देर तक उससे बातचीत की और फिर चाकू निकालकर उसके सीने पर वार कर दिए। चाकू लगने के बाद शहनाज बेहोश होकर गिर गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शादीशुदा है शहनाज

मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, शहनाज तीन बच्चों की मां थी। सात साल पहले पति से तलाक के बाद उसने दूसरी शादी की थी। पहले पति से उसके दो बेटियां व दूसरी पति से एक बेटी है। आरोपी मुर्तजा भी शादीशुदा है, लेकिन शहनाज से निकाह करने के लिए उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुर्तजा भी मुस्लिम कॉलोनी में गली नंबर-7 में रहता है।  देर रात पुलिस को मुर्तजा रतलाम रोड के कागदी पिक-अप-वियर डेम के पास सीसीटीवी फुटेज में पैदल जाते हुए दिखाई दिया है। वारदात के बाद आरोपी युवक ने अपने दोस्तों को फोन किया और कहा कि मैं मर जाऊंगा पर पुलिस की पकड़ में नहीं आऊंगा।

Related posts

श्रीश्याम सखी दरबार का मासिक कीर्तन कार्यक्रम आयोजित

Report Times

21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं आतिशी, LG ने राष्ट्रपति से की सिफारिश

Report Times

नेशनल डॉक्टर्स डे कॉन्क्लेव में डॉक्टरों ने साझा किए विचार, कहा- भारत बन रहा मेडिकल हब

Report Times

Leave a Comment