Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

डालमिया विद्या मंदिर में मनाया अलंकरण समारोह

REPORT TIMES

चिड़ावा। डालमिया विद्या मंदिर में मनाया अलंकरण समारोह जिसमे मुख्य अतिथि डीएसपी सुरेश शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि सीबीईओ कैलाशचंद्र शर्मा, एसीबीईओ डॉ कय्यूम अली, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप कुल्हार, सेंट विवेकानंद स्कूल के निदेशक अनिल गुप्ता, डालमिया सेवा संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र पालीवाल, अजीत, सरिता, संदीप रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र परिषद का गठन किया। ओर विद्यार्थियों द्वारा गीत और नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। जिसके बाद पियूष को हेड बॉय, गीतांजलि को हेड गर्ल, प्रिंस को डिप्टी हेड बॉय, नेहा सैनी को डिप्टी हेड गर्ल बनाया।

ओर ब्रह्मपुत्र हाउस में निशांत को कैप्टन, दीपक को वाइस कैप्टन, कावेरी हाउस से अंकिता , तन्नू केडिया गंगा हाउस से अंकिता , रोहन, नर्मदा हाउस से प्राची, रितेश, को कैप्टन तथा वाइस कैप्टन बनाया गया। इस दौरान विद्यालय हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन, डिसिप्लिन हेड, कल्चरल हेड, हाउस कैप्टन, प्रिफक्टस, क्लास मॉनिटर्स को बैज, फ्लैग व सेश से सम्मानित किया। अतिथियों द्वारा नवगठित छात्रों को शपथ दिलाई। सीईओ डॉ रोसेटा विलियम्स ने नव नियुक्त सदस्यों को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने सभी का आभार जताया।

Related posts

जैसलमेर पहुंचा उम्मीदों का पहला विमान, एयरपोर्ट पर लौटी रौनक, दिल्ली-मुंबई के लिए इंडिगो ने शुरू की फ्लाइट

Report Times

8 दिन में 7वीं बार बढ़े तेल के दाम:क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद भी पेट्रोल पर 5.20, डीजल 4.79 पैसे हुआ महंगा

Report Times

गेट बंद होने के 3 मिनट बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश देना पड़ा भारी, ASI सह‍ित छह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Report Times

Leave a Comment