Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलस्वागत

समाज की प्रतिभाओं का सम्मान : राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा का जिलास्तरीय समारोह सम्पन्न

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर की मंड्रेला रोड स्थित बिंवाल भवन परिसर में राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा का जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान माटीकला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगर राम गैदर थे। गैदर ने इस दौरान समाज के उत्थान के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने और बेटियों को आगे बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समाज का भविष्य उनके युवा गढ़ते है। ऐसे में हमें भी समाज के युवाओं को नशे की लत से दूर करने और सकारात्मक दिशा में ले जाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री भूपेंद्र गंगवा ने की। विशिष्ट अतिथि बीडीओ महावीर प्रसाद, श्रीराम गुरी, बी एस एन एल के जीएम राकेश कुमार, एल डी एम रतनलाल, सुनीता वर्मा, नीलम मुकेश, राजेश कुमार, चिरंजीलाल, महेंद्र चंदवा और विनोद लुहानीवाला थे।
कार्यक्रम के दौरान समाज की 12 वीं बोर्ड टॉपर तनुप्रिया, शेखावाटी यूनिवर्सिटी टॉपर प्रवीण कुमार सहित 372 मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
अतिथियों का कार्यक्रम संयोजक गजानंद कुमावत, जिलाध्यक्ष संजय कुमावत, प्रदेश सचिव शिवकुमार नानवाल, राजेश कुमावत, श्याम, नत्थूराम, संजय, विनोद, प्रेमप्रकाश, प्रेमलता, सुभाष कुमावत आदि अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Related posts

स्थापना दिवस:भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस, शक्ति केन्द्र, बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख ने किया ध्वजारोहण

Report Times

कॉमर्शियल सिलेंडर ₹8.50 तक महंगा:फ्लाइट टिकट महंगी हो सकती हैं, रिटर्न फाइल करने के लिए ₹5,000 तक लेट फीस

Report Times

आखिर क्यों होते हैं दो मुंहे बाल? ऐसे पाएं छुटकारा

Report Times

Leave a Comment