Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थान

जब पायलट ने की थी चांदना की तारीफ, ‘फूट’ के बीच पुराना वीडियो वायरल

REPORT TIMES

राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर फूट खुलकर सामने आ गई है। अशोक गहलोत सरकार के खेल मंत्री अशोक चंदाना की सभा में जूता उछाले जाने और हंगामे को लेकर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। खुद अशोक चांदना ने इसके लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को जिम्मेदार बताया है। घटना के बाद से गहलोत और पायलट गुट के नेता एक दूसरे पर खुलकर बोल रहे हैं। इस बीच सचिन पायलट का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंच से चंदाना की तारीफ करते दिख रहे हैं। पायलट चांदना का हाथ पकड़कर कहते हैं कि हमारे इस विधायक ने किसानों के लिए सिर पर लाठियां खाई हैं। पायलट समर्थक एक कांग्रेस नेता ने वीडियो ट्वीट करते हुए गहलोत पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने कभी पायलट की तारीफ नहीं की। सुशील असोपा ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ”कोई मुझे अशोक गहलोत जी का एक वीडियो, अखबार दिखा दो जिसमें उन्होंने 2018 में जीत के बाद अप्रत्यक्ष भी सचिन पायलट जी को शाबाशी दी हो। अरे, ये गुण तो पायलट में ही है जो दिल खोलकर अशोक चांदना की प्रशंसा दिल्ली की सभा में कर रहे थे।

इससे पहले अशोक चंदाना ने पायलट को अपने विरोध के लिए जिम्मेदार बताते हुए लिखा, ”मुझ पर जूता फेंकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बने तो जल्दी से बन जाए क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है। जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं हूं।

Related posts

चिकित्सा प्रमाण-पत्र से सुधर रही है बीडीके अस्पताल की सेहत मेडिकल रिलीफ साेसायटी काे 1 साल में मिले 17.63 लाख रुपए

Report Times

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की हुई बंगाल में एंट्री, कई चुनौतियों का करना पड़ रहा सामना

Report Times

चिड़ावा : इंटरनेशनल इंद्रधनुष संस्था का पुण्य प्रयास

Report Times

Leave a Comment