Report Times
latestOtherकार्रवाईचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरें

खाली भूखंड के गलत पट्टे की आशंका को लेकर दिया एसडीएम को ज्ञापन

REPORT TIMES

चिड़ावा। शहर के रेलवे स्टेशन व शहर के वाशिंदों ने स्टेशन के पास वार्ड नंबर नौ में चुड़ीवाला की धर्मशाला के पास भूखंड को लेकर एसडीएम संदीप चौधरी से मुलाक़ात की। एसडीएम को दिए ज्ञापन में लिखा है कि भूखंड की गलत तरीके से पहले भी रजिस्ट्री के प्रयास हो चुके हैं। एक बार फिर ऐसा ही प्रयास होने की आशंका है।

लोगों ने इस मामले की जांच करवाने और निष्पक्ष  कार्यवाही करने की मांग रखी है। इस दौरान विनोद कुमार पुजारी, मुकेश कुमार, कमलकांत पुजारी, संजय कुमार, उत्तम सिंह, नवीन कुमार, उमाकांत डालमिया, बिज्जू खाती, महेश महमिया, भवानी सिंह, विकास कुमार, अनिल कुमार, संतोष, प्रेमचंद, योगेश कुमार, अमित कुमार सहित काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। एसडीएम ने मामले में विशेष निगरानी बरतने की बात कही और कहा कि कुछ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा।

Related posts

उदयपुर के जंगल में ‘आग की सुनामी’ 7 पॉइंट्स पर विकराल लपटें

Report Times

परमहंस (PCP) स्कूल के जूनियर व सीनियर दोनों केंपस में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

Report Times

नोएडा में होम बायर्स को बड़ी राहत, हजारों घर खरीदारों को मिलेगा मालिकाना हक

Report Times

Leave a Comment