Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

बेटियों की हत्या के मामले में CM योगी देंगे 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

REPORT TIMES

लखीमपुर खीरी  एक आरोपी दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया जबकि दो आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ रेप किया और उसके बाद दोनों की हत्या कर दी। बुधवार को दोनों के शव उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर पेड़ पर फांसी पर लटकते पाए गए।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर जनपद में हुई अपराधिक घटना में पीड़ित के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने एक पक्का आवास और कृषि भूमि का पट्टा दिए जाने का निर्देश दिया है। सरकार द्वारा हत्या के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी पैरवी करके एक माह के भीतर सजा कराई जाएगी।लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में गन्ने के खेत में दो दलित बहनों के शव एक पेड़ पर फांसी से लटकती पाई गई थी। दोनों के साथ बलात्कार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। मामले में गुरुवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि 15 और 17 साल की उन लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया और फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई।

Related posts

जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 139 दर्ज किया गया है.

Report Times

इस सीट पर BJP-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, CM गहलोत के फैसले ने बदल दिया था समीकरण

Report Times

IPL 2024: PBKS vs SRH मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

Report Times

Leave a Comment