Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपंजाबराजनीतिस्पेशल

पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल , पार्टी का भी विलय

REPORT TIMES

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया. इसी के साथ कैप्टन अमरिंदर ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया है. आज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और किरेन रिजिजू ने उनको बीजेपी की सदस्यता दिलाई. अमरिंदर के साथ-साथ उनके कई सहयोगी भी बीजेपी में शामिल हुए.

पंजाब की सियासत में कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम काफी बड़ा है, जो पंजाब से बाहर देश के दूसरे राज्यों में भी जाना और पहचाना है. बीजेपी कैप्टन के जरिए पंजाब को एक बड़ा सियासी संदेश देने और उनके सियासी अनुभव को 2024 के चुनाव में भुनाने की कवायद कर रही है.

कैप्टन के बीजेपी में शामिल होने की टाइमिंग ऐसी है, जब लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता का तानाबाना बुना जा रहा है. ऐसे में बीजेपी पंजाब के कैप्टन के जरिए सियासी संजीवनी तलाश रही है.

Related posts

RSMSSB CHO: राजस्थान कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर परीक्षा की तारीख घोषित, 3500 से ज्यादा वैकेंसी

Report Times

चिड़ावा : कोरोना योद्धा अंकिता क्यामसरिया का चिड़ावा पुलिस थाने में सम्मान

Report Times

नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत : चिड़ावा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, पिता ने कहा – जहर खाया, गले पर फंदे और होठ पर चोट के निशान

Report Times

Leave a Comment