Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिराजस्थानस्पेशल

अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे? चर्चा के बीच सोनिया गांधी ने CM गहलोत को बुलाया दिल्ली

REPORT TIMES

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चाओं के बीच दिल्ली दौरा तय हो गया है। चर्चा है कि सोनिया गांधी ने सीएम गहलोत को 25 सितंबर को दिल्ली बुलाया है। गहलोत 25 सितंबर को दिल्ली जाएंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम गहलोत दिल्ली नामांकन के लिए ही जा रहे हैं। सीएम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। हालांकि, सीएम गहलोत इनकार कर चुके हैं कि वह कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी उनकी पहली पंसद है। लेकिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल गए है। बताया जा रहा है कि शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। जबकि गांधी परिवार की पसंद अशोक गहलोत बताए जा रहे हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े सूत्रों के अनुसार सीएम गहलोत 25 से 28 सितंबर तक दिल्ली में रहेंगे। सीएम गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ही असल तस्वीर सामने आएगी।

सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात 

चर्चा है कि 25 सितंबर को गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात होनी है।  मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि सीएम गहलोत नवरात्रों में यानी 26 से 28 सितंबर के बीच अपना नामांकन दाखिल कर देंगे। सीएम गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते है तो फिर राजस्थान की राजनीति में बदलाव तय माना जा रहा है। प्रदेश का सीएम कौन बनेगा इसका निर्णय सीएम गहलोत लेंगे। सीएम अशोक गहलोत सचिन पायलट को राजस्थान की कमान सौंपने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम अपने वफादार शिक्षामंत्री बीडी कल्ला, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और रघु शर्मा पर दांव खेल सकते हैं। जातीय समीकरणों को लिहाज से सीएम गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी दांव खेल सकते हैं।

गहलोत की पहली पंसद राहुल गांधी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साफ कर चुके हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी ही उनकी पसंद है। इसके लिए सीएम गहलोत ने हाल ही में राहुल गांधी के पक्ष के सभी कांग्रेस विधायकों से हाथ भी खड़े करवाए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। लेकिन राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए उत्सुक नही बताए जा रहे हैं। गहलोत चाहते हैं कि राहुल गांधी ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें।

Related posts

गायों को सवामणि पारोसी

Report Times

17 या 18 जनवरी कब है सकट चौथ, जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और नियम

Report Times

अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं में रोष

Report Times

Leave a Comment